पंजीकरण

This page is a translated version of the page 2022:Registration and the translation is 89% complete.
Outdated translations are marked like this.

विकिमेनिया 2022 के बारे में

विकिमेनिया विकिमीडिया आंदोलन का वार्षिक सम्मेलन है जो स्वयंसेवक समुदाय द्वारा संभव किए गए सभी निःशुल्क एवं मुक्त ज्ञान परियोजनाओं का उत्सव मनाता है। इस वर्ष का विकिमेनिया 11-14 अगस्त तक, विकिमीडियाई लोगों को आभासी और व्यक्तिगत घटकों के साथ बनाने, उत्सव मनाने और संपर्क के लिए एक साथ लाएगा। चार दिनों तक चलने वाली सभा, विचार-विमर्श, मेल-मिलाप, प्रशिक्षण और कार्यशालाओं द्वारा मुद्दों पर चर्चा करने, नई परियोजनाओं और दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करने और विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

इस वर्ष के आभासी (वर्चुअल) विकिमेनिया की थीम "महोत्सव संस्करण" ("द फेस्टिवल एडिशन") है। हम परियोजनाओं और आंदोलन समूहों को प्रकाशित करने और अपने विशाल समुदाय की विविधता का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आएंगे। 'विकिमेनिया: महोत्सव संस्करण!' को तीन शब्दों में अभिव्यक्त किया जा सकता है: यह मनोरंजक, सजीव और जीवंत होगा; यह क्षेत्रीय, उत्सवों के माध्यम से पूरे आंदोलन में समुदायों पर प्रकाश डालेगा; नवागंतुकों का स्वागत करेगा, पहली बार उपस्थित लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान तैयार करेगा जो प्रकाशमान और प्रेरणादायक हो।

पंजीकृत करें!

आभासी विकिमेनिया के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 14 अगस्त 2022 है। स्थानीय व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अपनी प्रक्रियाएँ हो सकती हैं।

विकिमेनिया 2022 आप तक पहुँचाने के लिए हम सेवा प्रदाताओं के साथ काम कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए विकिमेनिया 2022 का गोपनीयता बयान पढ़ें।




 
Wikimania 2022 In-person events